अभिनव बाल भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस

ललित दाधीच

राजलदेसर (नवयत्न ) । कस्बे के निजी शिक्षण संस्थान अभिनव बाल भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुरुवार को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने “ग्रीन अर्थ, क्लीन अर्थ” का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर और स्लोगन प्रस्तुत किए तथा पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। साथ ही बच्चों द्वारा विद्यालय को विभिन्न प्रकार के पौधे भी भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन सचिव पवन बोथरा ने सभी को पर्यावरण की रक्षा करने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया।

अंत में प्रधानाचार्य शुचि शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है और छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़ा बदलाव संभव है।

You might also like