अमृतम भवन का भव्य लोकार्पण,अनुदान दाता बोकड़िया दंपती का हुआ अभिनंदन
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न ) । अमृतम ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सुशीला बोकड़िया व उम्मेदसिंह बोकड़िया के सौजन्य से नवनिर्मित अमृतम भवन का तेरापंथ के अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुरुवार को लोकार्पण किया गया। सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री महाश्रमण ने कहा कि धर्मसंघ की शासन माता साध्वी प्रमुखा कनक प्रभाजी की भावना थी कि लाडनूं में योगक्षेम वर्ष का आयोजन हो तथा महिलाएं धर्मसंघ के कार्यों और गतिविधियों में उत्साह पूर्वक सहभागी बनें। आज उनकी भावना मूर्त्त रूप में परिणत हो रही है। इस भवन का योगक्षेम वर्ष के उद्देश्यों की संपूर्ति में उपयोग हो सके, तो इसके निर्माण की सार्थकता होगी। आचार्य श्री ने सभा में उपस्थित जनों को आशीर्वाद देते हुए मंगलपाठ सुनाया। सभा में अमृतम ट्रस्ट द्वारा भवन निर्माता सुशीला-उमेदसिंह बोकड़िया और प्रकल्प के सूत्रधार प्रदीप कुंडलिया का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्रों का वाचन आरती कठोतिया व पुष्पा बैद द्वारा किया गया। अमृतम ट्रस्ट की अध्यक्षा शोभा दूगड़, अनुदानदात्री सुशीला बोकड़िया आदि ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संयोजन सुनीता बैद ने किया। सुमन गोलछा ने आभार ज्ञापित किया। साध्वी प्रमुखाश्री ने इस भवन के निर्माण को लोकहित का महत्वपूर्ण कार्य बताया। कार्यक्रम में अमृतम ट्रस्ट के ट्रस्टियों सहित कन्हैयालाल पटावरी, जयंती लाल सुराना, अमरचंद लूंकड़, राजेश दूगड़, प्रो. बच्छराज दूगड़, प्रमोद बैद, निर्मल कोटेचा, प्रकाश बैद, राकेश कोचर, आलोक खटेड़, राजेंद्र खटेड़, आरती कठौतिया, प्रीति घोसल, कमला कठोतिया, शांतिलाल खटेड़, सुरेश मोदी, समता बोकड़िया, रेणु कोचर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।