आज से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

ललित दाधीच

राजलदेसर (नवयत्न ) । कस्बे में स्वर्गीय ईश्वर राम खडोलिया की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र नंदलाल, सांवरमल, बाबूलाल, शंकर लाल एवं बनवारी लाल खडोलिया परिवार की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन आज से प्रारंभ होगा। कथा से पूर्व टांटिया शिवालय से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होती हुई माली सैनी समाज कथा स्थल तक पहुंचेगी। धार्मिक वातावरण में निकाली जाने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। माली सैनी समाज भवन में दोपहर 1:15 बजे से कथा का शुभारंभ होगा, जो प्रतिदिन शाम 5:15 बजे तक चलेगा। कथा के दौरान व्यास पीठ पर विराजित दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे।
इस भव्य आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

You might also like