चिकित्सा विभाग के एचपीवी वैक्सीनेशन महाअभियान का किया शुभारंभ, एसडीएम बोले अफ़वाहों से बचकर बेटियों के स्वास्थ्य को बनाए बेहतर

 

 

निसं 

खेतड़ी (नवयत्न) । उपखंड में चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को एचपीवी वैक्सीनेशन महाअभियान का शुभारंभ किया गया। महाअभियान का शुभारंभ गोठड़ा पीएचसी में एसडीएम सुनील कुमार चौहान व बीसीएमओ डॉ हरीश यादव की मौजूदगी में किया गया। जिसके तहत पूरे ब्लाक की सभी पीएचसी, सीएचसी व उप जिला अस्पताल में चलाया गया।

बीसीएमओ डॉ हरीश यादव ने बताया कि राज्य सर15कार की ओर से बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि देश में महिलाओं को होने वाली कैंसर की बिमारी से बचाने के लिए इस अभियान का शुभारंभ किया गया है, किसी प्रकार के रोग से बचाने के लिए सबसे पहले टीकाकरण होना बहुत जरूरी है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने संस्था प्रधानों व आमजन से अपील करते हुए एचपीवी वैक्सीनेशन महाअभियान मे सहयोग की उम्मीद की है। एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर नकारात्मक भ्रांतियां फैलाई जा रही है, जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए सही नहीं है। बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस वैक्सीनेशन का सफल होना बहुत जरूरी है। अभिभावक को किसी प्रकार की भ्रांती होने पर अपने क्षेत्र के नजदीक अस्पताल में जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर से इसकी जानकारी लेकर उसे दूर किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने अफवाहों से दूर रहकर बेटियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया गया है। इस अभियान के तहत खेतड़ी ब्लाक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व उपजिला अस्पताल पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस मौके पर बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, डॉ महेंद्र सैनी, डॉ रूपेश सैनी, एएनएम पूनम भास्कर, राजबाला, सुमन, सुरेंद्र, नरेश, अनिल, नव्या, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

You might also like