7 दिवसीय स्काउटर व गाइडर बैसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर जारी

सुभाष वर्मा
तारानगर (नव्ययम) । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ तारानगर में आयोजित 7 दिवसीय स्काउटर व गाइडर बैसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर जारी है । सचिव खिराज सिंह भाकर ने बताया कि 15 स्काउटर व 19 गाइडर प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता कर रहे हैं । मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर प्रांगण में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर सर्कल ऑर्गेनाइजर सुभिता गिल ने बेजुबान परिंदों के लिए परिण्डे लगाकर जीव संरक्षण अभियान का आगाज किया तथा आह्वान किया कि स्काउटिंग के माध्यम से समाज में सेतु बनने का प्रयास करें । सीओ महिपाल सिंह तंवर ने अपने उद्बोधन में स्काउटिंग के मूलभूत सिद्धान्तों उल्लेख करते हुए मिशन की अहमीयत पर प्रकाश डाला ।
मुख्य प्रशिक्षक झाबरमल माहिच, ओमप्रकाश एलओसी, दक्ष प्रशिक्षक मांगीलाल गोड़, गाइडर कमला भूरिया, ओमप्रकाश कस्वाँ ने सम्भागियों को विविध विद्याओं ( कौशलों ) में प्रशिक्षण दिया ।
कार्यक्रम संचालित कर रहे स्काउट असिस्टेंट लीडर ट्रेनर दलीप सिंह सहारण ने बताया कि सम्भागी इन 7 दिनों में प्राथमिक सहायता, आपदा प्रबंध, ध्वज शिष्टाचार, सेल्टर, पायनेरिंग, एडवेंचर, हाइक, वाइड गेम, एस्टीमेशन, ड्रील, कम्पास, मैप, डायरेक्शन्स, स्किलओरामा आदि अति महत्वपूर्ण जीवनोपयोगी विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र के सजग प्रहरी बनेंगे।

You might also like