श्री जैर दादू दयाल अस्थल मंदिर में तीन दिवसीय आयोजन शुरू
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में श्री दादू दयाल अस्थल मंदिर में कान्हड़दास अस्थल मंदिर के महंत कान्हड़ दास के गुरु रामधनदास महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महंत विजय दास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सोमवार को श्री जैर दादू दयाल अस्थल मंदिर, श्री दादू दयाल गो सेवा समिति तथा जसरापुर ग्रामवासियों के जन सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामधनदास महाराज की चरण पादुका एवं कान्हड़दास महाराज को विधिवत भोग अर्पित कर की गई। इसके पश्चात दूर-दराज से पधारे संत-महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भंडारे का विधिवत शुभारंभ हुआ।
महंत विजय दास महाराज ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को मजबूत करते हैं तथा गुरु परंपरा का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में महंत विजय दास महाराज द्वारा संत-महात्माओं को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया, जिसमें ग्रामवासियों और समिति सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर महंत मोहनदास महाराज (भिवानी), महंत जसवंत दास महाराज (रेवाणा), रणसिंह दास (मेघपुर), जितेंद्र दास (भिवानी), रामावतार दास महाराज (महेंद्रगढ़), नरपल दास महाराज सहित कई संत-महात्माओं की उपस्थिति रही। इसके अलावा केदार खींची, विकास सोनी, कमल नायक, भादर सिंह, प्रेम शंकर टेलर, गोपाल स्वामी, कमल केडिया, मुकेश केडिया, करण सिंह, कालू नायक, पिंकू सैनी, देशराज सिंह, फकीर दास, ताराचंद निर्वाण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।