बाबा पूर्णमल नवयुवक मंडल के 10वें विशाल शिविर का किया शुभारंभ

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के नालपुर- बिस्सा में बाबा पूर्णमल मेले में नवयुवक मंडल द्वारा सोमवार को 10वें विशाल शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान युवाओं ने श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की। शिविर स्थल को भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और धार्मिक वातावरण से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाबा पूर्णमल के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं का मंडल के सदस्यों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष जलपान व्यवस्था की गई, जहां भक्तों को प्रेमपूर्वक ठंडा पानी, चाय एवं अन्य जलपान सामग्री वितरित की गई। सेवा भावना से ओतप्रोत युवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए समाज सेवा और संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर शिविर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि युवाओं की शक्ति, संगठन और समाज के प्रति समर्पण का भी प्रतीक नजर आया। बाबा पूर्णमल नव युवक मंडल बिस्सा की यह पहल क्षेत्र में सेवा, संस्कार और श्रद्धा का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई। इस मोके पर मनोज, दयाराम, महेंद्र, राजकपूर उपसरपंच, रामगोपाल, प्रभु, सुनील, सुभाष, पूरण, रामकरण, रामनिवास, महेंद्र हवलदार, तेजपाल, विजय सिंह, राकेश, मुकेश, किशोरी, दीपक, हवा सिंह, राजेश, रामनिवास, प्रवीण, रामकरण, विवेक, सज्जन, विजेन्द्र, किशोर, सन्मुख, विकी और नव युवक मंडल बिस्सा और गाव के लोगों का सहयोग रहा।

You might also like