गौ माता को मिले राष्ट्रीय सम्मान, 21 हजार लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गाय को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने व गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गाय को राष्ट्र माता घोषित करवाने सहित गाय की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान व संवर्धन सहित अनेकों मांग को लेकर युवा संत केशव दास महाराज के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है। गांधी चौक में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व गौ पूजन के पश्चात रैली के रूप में सैकड़ो गोभक्तों ने हाथों में तख्तियां लेकर गौ रक्षा के नारे लगाते हुए उपखंड कार्यालय तक रैली निकाली। उपखंड कार्यालय में संतों व क्षेत्र के गौ भक्तों के नेतृत्व में सुजानगढ़ तहसील के 21000 लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम सौंपा गया नायब तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रमुख आधार है, इसलिए गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा व सम्मान दिया जाना चाहिए। किशोर दास स्वामी ने बताया कि उपस्थित लोगों ने गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए केंद्रीय गो मंत्रालय बना कर सरकार से ठोस कदम उठाने की भी मांग की। इस अवसर पर केशव दास महाराज, सुंदर दास महाराज धां, श्याम नाथ महाराज छापर, नेमनाथ महाराज, जुगलदास महाराज, बाबा बुधनाथ महाराज, संत कालीनाथ महाराज, विहिप जिला अध्यक्ष सुभाष पारीक, गौसेवक बबलू बजरंगी, गजानंद दाधीच, विक्की परावा, रामावतार मंत्री, नरेंद्र सिंह भाटी, सांवरमल कोलासर, राधा कृष्ण आबसर, वैद्य भंवरलाल काछवाल, हनुमान मालकसर, हरिप्रसाद मूंधड़ा, दीपक छापर, कालू राम जाट, अजीत सारंगसर, मोहित शास्त्री, रमेश जांगिड़, राजेश सुंदरिया, कपिल पेंटर, प्रेम तूनवाल सहित सैकड़ो गौ भक्त उपस्थित रहे। इसी प्रकार रैली में श्रीश्याम सखी मंडल की कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। मंडल अध्यक्षा कांता शर्मा ने बताया कि सरकार को गौ हत्या पूर्णतया बंद करने, गो सेवा हेतु केंद्रीय कानून व गो सेवा मंत्रालय बनाकर गायों की सुरक्षा की जानी चाहिए। इस अवसर पर राजू सोनी, उषा शर्मा, माया गोठड़िया, सुधा करवा, आभा शर्मा, चंद्रप्रभा, सरोज शर्मा, तारा, कंचन, संतोष शर्मा, कंचन सोनी, भारती सोनी, दुर्गा शर्मा, कुसुम शर्मा आदि ने रैली में भाग लिया।

You might also like