क्रूजर चालक के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय कोतवाली पुलिस थाने में क्रूजर गाड़ी के चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस को विनोद तंवर पुत्र चान्दमल तंवर, निवासी मान पब्लिक स्कुल के पीछे वार्ड नं 06, सुजानगढ ने रिपोर्ट देकर बताया है कि दिनांक 23 अप्रेल 26 को दोपहर में करीब दो बजे मेरा छोटा भाई डूंगरमल तंवर अपनी इको वैन में मेगा हाइवे से गनोड़ा चौराहे पर गनोड़ा की ओर जाने के लिए मुड़ा, तभी पीछे से आ रही एक क्रूजर नं. आरजे 44 टीए 0694 के चालक ने अपने वाहन में ओवरलोड रूप से तीस से ज्यादा स्कूली बच्चों व एक शिक्षिका को बिठाकर अत्यधिक तेज गति से लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए गलत साइड से ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसके चलते डूंगरमल की इको वैन को गंभीर टक्कर लगी। इसके बाद वाहन चालक मेरे भाई की गंभीर स्थिति को देखकर मेरे भाई को चिकित्सालय ले जाने के बजाय घटनास्थल से भाग गया। दुर्घटना होने के पश्चात् पास की होटल पर खड़े प्रेम तंवर व हरिसिंह ने पास खड़े व्यक्तियों के सहयोग ने डूंगरमल को राजकीय चिकित्सालय, सुजानगढ़ में पहुंचाया। जहाँ स्थिति गंभीर होने के कारण डूंगरमल को जयपुर रैफर कर दिया। जहाँ डूंगरमल सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण अभी भी कोमा में है और जीवन व मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने क्रूजर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच हैड कांस्टेबल रामलाल कर रहे हैं।

You might also like