पैकेट टेंडर की जांच करवाने की मांग
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । भाजपा के पूर्व नगर मंडल मंत्री राजकुमार तंवर ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर नगरपरिषद द्वारा 22 जनवरी 2026 को करवाये गये पैकेट टेंडर की जांच करवाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में राजकुमार तंवर ने बताया है कि इस पैकेज टेंडर में कुछ फर्मों ने सरकार की दर से 40 प्रतिशत कम दरों पर टेंडर लिए हैं। जिसके कारण धरातल पर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हो रहे हैं। अतः इन कार्यों की गहनता से सार्वजनिक निर्माण विभाग के ईमानदार अधिकारी से निष्पक्ष जांच करवाई जावे और दोषी पाये जाने पर सम्बंधित लोगों पर कार्यवाही की जावे।