कृषि आदान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर और राजस्थान एग्रीकल्चर इनपुट डीलर एसोसिएशन, जयपुर के निर्देशानुसार, जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा महाराष्ट्र संगठन की हड़ताल के समर्थन में उपखंड कार्यालय में नायब तहसीलदार असलम खान को ज्ञापन सौंपा गया। चूरू एग्रो इनपुट डीलर एसोसियेशन की ओर से ज्ञापन सौंपते वक्त गोपाल, श्याम सुंदर, नवरतनमल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कृषि आदान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की गई है।