गांधी चौक में पिंक टॉयलेट का उद्घाटन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के अन्तर्गत गांधी चौक में नव निर्मित महिला शौचालय पिंक टॉयलेट का सोमवारको उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार व कार्यवाहक आयुक्त गिरधारीलाल पारीक, सहायक अभियंता चारवी, राजस्व निरीक्षक मुन्नालाल मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक ओमप्रकाश स्वामी आदि उपस्थित थे। ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि उक्त शौचालय महिलाओं के निःशुल्क खुला रहेगा।