सात दिवसीय स्काउट गाइड यूनिट लीटर बेसिक कोर्स का हुआ समापन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ तारानगर के तत्वावधान में मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर में आयोजित हुए स्काउट गाइड यूनिट लीटर बेसिक कोर्स का समापन किया गया। सचिव खिराज सिंह भाकर ने बताया कि यह सात दिवसीय शिविर दिनांक 21 अप्रैल से शुरू हुआ था। इस शिविर में 18 गाइड कैप्टन तथा 15 स्काउट मास्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
स्काउट दल के शिविर संचालक ओमप्रकाश मेघवाल तथा गाइड दल की शिविर संचालक किशोर देवी ने संभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न प्रकार की गांठें, तंबू लगाना, वन विद्या में न्यूनतम सुविधाओं से युक्त जीवन जीना, अनुमान लगाना तथा हाइक आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दल में झाबर मल माहेच, दिलीप सिंह, मांगीलाल गौड़, किशोर कुमार निर्वाण, कमला देवी आदि ने विविध सत्रों का संचालन किया। शिविर के अंतिम दिवस झाबरमल माहेच के संयोजन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।
समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भागचंद सोलंकी ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन का उद्देश्य सेवा एवं सुसंस्कार होता है। यहां से प्रशिक्षित होकर आप विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधियों को चलाएं तथा बच्चों में विभिन्न गुणों का विकास करें तभी इस शिविर की उपयोगिता होगी। मां जालपा देवी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सत्यवती बुडानिया एवं अश्विनी कुमार वर्मा ने भी शिविर के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। प्रशिक्षणार्थियों में दीपेश कुमार, महिपाल सिंह, राजेश सोलंकी, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, महेश कुमार सैनी, आकाश खत्री, विनोद कुमार, अभिलाषा, दीपा, मंजू, हमीदा, सुमन, मोनिका, रीना स्वामी, प्रमिला, उर्मिला, कविता सिंह, कांता, अंजिला सिहाग, हेमलता सैनी, डॉ. लखपति कुलड़िया, सुनीता कुमारी, सुमन प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

You might also like