वार्षिकोत्सव संतों के सानिध्य में हुआ

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की आर्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव जगद्गुरु परमहंस स्वामी जोगेंद्राश्रम महाराज के सानिध्य व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित नृत्य, नाट्य एवं गीतों की रोचक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर स्वामी जोगेंद्राश्रम महाराज ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों का समावेश आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोलकाता के प्रवासी एवं भामाशाह काशीप्रसाद झंवर ने करते हुए कहा कि विद्यालयों में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर (चूरू संभाग) के उपनिदेशक संतोष प्रसाद महर्षि ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों को सच्चे अर्थों में सफल नागरिक बनाता है।
सुगनचंद मंडार, पुष्पलता मंडार, राष्ट्रीय करियर काउंसलर चंद्रशेखर श्रीमाली, पूर्व प्राचार्य रमेशचंद्र मिश्रा, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पराशरनारायण शर्मा, विनोद डागा व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदोरिया एवं राज्य स्तरीय सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक अंबिका प्रसाद शर्मा ने अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया। मंचिय संचालन वीरेंद्र सिंह चारण एवं उप प्राचार्या सुभानी महर्षि ने किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुराग हारित एवं संस्था प्रधान अंबिका तिवाड़ी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों व गणमान्यजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलदीप व्यास, मनोज जोशी, जयकांत बिंवाल, उमेद मिश्रा, विष्णु धर्ड सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

You might also like