विवाह वर्षगांठ पर विद्यालय में अलमारी भेंट
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की समाजसेवी संस्था हनुमान प्रसाद सीताराम सेवा समिति ने तहसील के ग्राम नुवां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा एवं कृष्णा देवी की विवाह वर्षगांठ पर अलमारी भेंट की तथा सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई । प्राचार्य पद्मश्री शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सीताराम शर्मा, कृष्णा शर्मा, प्रेरक शिक्षक राकेश गहलोत, जगदीश सिंह राठौड़, नागरमल प्रजापत, हनुमान सारस्वत और विकास मंचस्थ अतिथि थे । इस मौके पर मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि हम सबको मिलजुल वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए । प्रेरक शिक्षक राकेश गहलोत ने समिति के सेवा कार्यों की जानकारी दी। प्राचार्य पद्मश्री शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और वरिष्ठ अध्यापक निलेश इंदौरिया ने शाब्दिक स्वागत किया। विद्यालय स्टाफ के नरेश कुमार, मीना बारूपाल, बलवीर थोरी, रामगोपाल प्रजापत, देवकरण, कविता, सुनील कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया । संचालन शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार आलड़िया ने किया ।