पुलिस थाना में मारपीट का मामला दर्ज
नवरतन वर्मा
चूरू (दैनिक नवयत्न ) । रतनगढ़ केऔद्योगिक क्षेत्र में लकड़ियां लेने के लिए गए तीन युवकों के साथ 10-15 लोगों ने मारपीट की तथा जाति सूचक गालियां निकाले जाने को लेकर स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के वार्ड संख्या 11 स्थित रामचंद्र पार्क निवासी 35 वर्षीय प्रेम पुत्र माणकचंद खटीक ने रिपोर्ट दी कि वह और उसके साथी विष्णु एवं मुकेश लकड़ी लेने के लिए पांच फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र गए थे। वहां पर मनोहरसिंह की दुकान पर कुछ लड़के झगड़ा करके चले गए। इसी दौरान मनोहरसिंह ने 10-15 लोगों को फोन कर मौके पर बुला लिया। जब हम लोग लकड़ी लेकर निकल रहे थे, तो मनोहरसिंह ने हमें रोका तथा झगड़ा करने वालों का साथी बताकर इनसे मारपीट की और जाति सूचक गालियां निकाली। मारपीट में उसके व विष्णु के चोट आई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक इनसार अली कर रहे हैं।
—————–