नौरंगपुरा के बूढ़धाम में 12 नवंबर को मेला, कुश्ती दंगल भी होगा

रणवीर सिंह
चिड़ासन (नवयत्न)। क्षेत्र के नौरंगपुरा गांव के पास नदी किनारे स्थित बूढ़धाम पर 12 नवंबर 2026 को वार्षिक मेला आयोजित होगा। श्रीबालाजी सेवा समिति नौरंगपुरा की ओर से आयोजित मेले में भंडारे के साथ कुश्ती दंगल भी होगा। मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राम मंदिर परिसर में समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेला समिति अध्यक्ष कैप्टन महेश कुमार बिजारणियां ने की। बैठक की शुरुआत ईश वंदना से हुई। इसके बाद गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मेला समिति अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिराधना ने दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। इसके बाद बूढ़धाम के वार्षिक मेले और कुश्ती दंगल को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 12 नवंबर को मेला आयोजित करने की तिथि तय की गई तथा आयोजन की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। कैप्टन महेश कुमार ने बताया कि मेला एक दिवसीय होगा। 11 नवंबर को अखंड रामायण पाठ आयोजित किया जाएगा। 12 नवंबर को यज्ञ-हवन और प्रसाद का भोग लगाने के बाद मेले का शुभारंभ होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। बैठक में मातादीन सिराधना, सरदार सिंह सिराधना, संदीप कुमार, सभाचंद जाखड़, ताराचंद भावरिया, महेंद्र सिंह जाखड़, ग्यारसीलाल, झाबर सिंह, रामधन, महेश छावड़ी, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रहलाद सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

You might also like