विश्वकर्मा जयंती पर निकाली विशाल शोभायात्रा

दांतारामगढ़ (दैनिक नवयत्न )। कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर दांता में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के दरवाजे, चौपड़ बाजार और महात्मा गांधी राजकीय स्कूल होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने उत्सव को और भव्य बनाया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती कारीगरों और शिल्पकारों का प्रमुख पर्व है, जो सृजन और कुशलता का प्रतीक है। इस अवसर पर काफी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

You might also like