कड़बी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, बड़ा हादसा टला

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । नांगल मोड़ के पास नांगल-रतनपुरा सड़क मार्ग पर शनिवार दोपहर को कड़बी के बंडलों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग कर बड़ा हादसा टाल दिया गया।जानकारी के अनुसार ट्रॉली में क्षमता से अधिक कड़बी और पानी के पुल्ले भरे हुए थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आने से ट्रॉली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कड़बी के बंडलों को अपनी चपेट में ले लिया।घटना की सूचना मिलने पर श्रीमाधोपुर से फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि आग लगते ही ट्रॉली को तुरंत ट्रैक्टर से अलग कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

You might also like