युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। शनिवार रात्रि को किसी समय स्थानीय शिवबाडी रोड पर अपने घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार फंदे पर झूलने से मनोज पुत्र कन्हैयालाल प्रजापत, निवासी शिवबाडी रोड सुजानगढ़ की मौत हो गई। सूचना पर सुजानगढ़ कोतवाली थाना के एएसआई तेजाराम, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बूलेंस चालक भरत मौके पर पहुंचे तथा शव को फंदे से उतारकर सुजानगढ़ अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक मनोज विवाहित था तथा पत्नी अपने मायके गयी हुई थी। युवक काम के सिलसिले मे असम रहता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

You might also like