नवनिर्मित गौ माता आवास गृह एवं गौ माता पूजन स्थल का लोकार्पण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । श्री कृष्ण मां जालपा भवानी गौशाला में रविवार को भामाशाह ताराचंद विम्मी गोयल की ओर से नवनिर्मित गौ माता आवास गृह एवं गौ माता पूजन स्थल का लोकार्पण किया गया। भामाशाह गौयल दम्पति व अतिथियों ने गोशाला में गाय माता का पूजन कर गौ माता आवास गृह एवं गौ माता पूजन स्थल का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में महंत कृष्ण गिरी, पुजारी पूर्ण महर्षि, केशरीचन्द दुदानी, पालिकाध्यक्ष हरि इंदौरिया, उपाध्यक्ष जमरदीन तेली, जसवंत स्वामी, हजारीमल धीरवासिया, शंकर चाचाण, पं. प्रह्लाद शर्मा, श्यामसुंदर अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, लीलाधर मित्तल, कैलाश चाचाण, खेमचंद सगतानी, डॉ. अशोक जांगिड़, शंकर सगतानी, अशोक अग्रवाल, मानसिंह सैनी, किशनलाल शर्मा, महेंद्र सरावगी, देवचंद पंसारी, ओम सरावगी, निरंजन सोनी, किशोर सुराणा आदि अनेक अतिथि व लोग मौजूद थे। इस अवसर पर गोशाला में गोशाला संस्थापक राधकृष्ण भगत व उनकी पत्नी नारायणी देवी भगत की नव स्थापित मूर्ति का भी अनावरण किया गया।