आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया खीर का वितरण
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी )21मई। पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदो को भोजन वितरण आज 56 वे दिन भी लगातार जारी रहा। संस्था विगत 26 मार्च से भोजन वितरण करती आ रही है। संस्था अध्यक्ष तेजकरण हर्ष ने बताया कि आज 21 मई को आधुनिक भारत की सोच के साथ संचार क्रांति व तकनीकी क्षेत्र में भारत को नई दिशा देने वाले व्यक्तिव पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29 वी पुण्यतिथि है और इस उपलक्ष्य पर संस्था द्वारा कांग्रेस सेवा दल के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय संस्कृति के अनुसार खीर के 4050 पैकेट वितरण वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन कल्ला ,कांग्रेस नेता व लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेगवाल ,शशि शर्मा, लक्ष्मण कड़वासड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ,गुलाम मुस्तफा के सानिध्य में किया गया। वही इस आयोजन में कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक शिव शंकर हर्ष, सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष नृसिंह दास व्यास, प्रेमरतन जोशी व महिला कांग्रेस नेत्री व पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी व आशा स्वामी ने महती भूमिका निभाई। हर्ष ने बताया कि इनके साथ ही कांग्रेस नेता श्रीलाल व्यास, अशोक चौधरी, किशन ओझा, भरत पुरोहित व मनोज किराड़ू ने उपस्थिति दर्ज करवाई। पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी जिला कलेक्टर के आग्रह पर 26 मार्च से लगातार जरुरत मंदो को भोजन पैकेट वितरण करते आ रही है। हर्ष ने कहा कि हम हर संभव जरूरत मंद लोगो की सेवा करते रहेंगे और हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। हर्ष ने कहा कि में आभारी हू रामलाल सुथार, बीकाजी ग्रूप के दिपक अग्रवाल, डा मानमल बेगानी, सुरेन्द्र दशानी, भंवरलाल छंगाणी,दिपक कुलरिया कैलाश सुथार, मुनिलाल सुथार, दिपक सुथार सहित उन तमाम सहयोगीयों का आभार जताया व समय पर सहयोग देकर संस्था के मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।