आपणो गेहूं बैंक अभियान के तहत एकत्रित हुए 300 क्विंटल गेहूं

अन्नदाता प्रशासन को जरूरतमंदों के लिए दे रहे हैं गेहूं

नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)17 मई। कोविड-19 संकट के दौरान जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए उपखण्ड में अन्नदाता किसानों के सहयोग से शुरू किये गये आपणो गेहूं बैंक अभियान के तहत 300 क्विंटल गेहूं एकत्रित किए गए। रविवार को विधायक की उपस्थिति में ग्राम पंचायत प्रीतमपुरी के ढाणी सामली, ढाणी अहीरान, ढाणी लांबान, ढाणी मांडला, ढाणी डेहरान एवं मुख्य ग्राम प्रीतमपुरी के किसानों ने 131 क्विंटल गेहूं, ग्राम पंचायत बासडी खुर्द के किसानों ने 101 क्विंटल गेहूं, ग्राम बासड़ी कला के किसानों ने 21 क्विंटल गेहूं, ग्राम जोडली के गिरधारी महाराज ने 5 क्विंटल गेहूं, ग्राम पंचायत झिराणा के किसानों ने 21 क्विंटल गेहूं, ग्राम पंचायत चला के किसानों ने 15 क्विंटल गेहूं जरूरतमंदों को वितरण हेतु उपखंड प्रशासन को उपलब्ध करवाये। किसानों के द्वारा जरूरतमंदों की सहायता को लेकर यह एक अत्यंत ही सराहनीय कदम है । इस प्रकार आपणो गेहूं बैंक अभियान के तहत रविवार को लगभग 300 क्विंटल गेहूं एकत्रित हुआ। कोविड-19 के दौरान जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए किसानों के द्वारा गेहूं उपलब्ध करवाने पर उपखंड प्रशासन की ओर से सभी किसानों का आभार व्यक्त किया गया।

You might also like