आइसोलेट प्रवासीयों ने राजकीय विद्यालय की बदली तस्वीर
सालासर,(दिनेश स्वामी)31 मई। निकटवर्ती ग्राम फिरोजपुरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थापित कोरोना सेंटर आइसोलेट प्रवासी कर्मवीर ने नई पहल करते हुए अपने श्रमदान तथा आर्थिक सहयोग से अपने ग्राम की सरकारी विद्यालय का कायापलट कर दिया अध्यापक लालचंद राव ने बताया कि अध्यापक संस्था प्रधान लाल पुरी गोस्वामी, रमेश कुमार जांगिड़ व स्टाफ के प्रेरणा मार्गदर्शन से विद्यालय का कायापलट कर दिया है इसमें खास बात यह रही कि विद्यालय के स्टाफ लाल पुरी गोस्वामी, रमेश कुमार , हजारीलाल सुरेंद्र, सुशील, सरोज वह लालचंद राव ने आर्थिक सहयोग किया प्रवासियों ने स्कूल के 200 मीटर चारदीवारी पर तारबंदी कर स्कूल की तस्वीर पलट दी।
स्कूल में पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए पेड़ पौधों के चारों तरफ तारबंदी कर दी और इसके साथ ही स्कूल में सभी पेड़ पौधों में टैंकरों से पानी डलवाया करीब 10 बीघा जमीन पर ट्रैक्टर से हलचला कर भूमि को घास फूस से साफ करवाया वह एक अच्छे स्टेडियम का निर्माण किया ।
इसके अलावा बिजली फिटिंग व पाइप लाइन संबंधित कार्य भी किए इसमें प्रवासी राजूराम पांडेय, राम कुमार पांडर लालचंद, विनोद जांगिड़, ओमप्रकाश, पवन कुमार, विक्रम, रामचंद्र, रामेश्वर मुन्ना लाल आदि का सराहनीय योगदान के लिए अध्यापक लालचंद राव ने उनका आभार जताया।