शराब ठेके पर फायरिंग व मारपीट के आरोपी को किया न्यायालय में पेश

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)14 मई। मानोता खुर्द में एक सप्ताह पूर्व शराब ठेके पर फायरिंग, मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम उर्फ विक्की को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे शिनाख्त के लिए जैसी कर दिया। थानाधिकारी किरण सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम उर्फ विक्की को न्यायालय में पेश किया था जिसको शिनाख्त के लिए जैसी कर दिया गया। शिनाख्त होने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा तथा फायरिंग के अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर जगह-जगह दबिश दी जा रही है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

You might also like