अभिषेक ने लिखा खास मैसेज

नई दिल्ली 9 मई । लॉकडाउन के दौरान  महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय देते नजर आते हैं। खासकर अपने इंस्टाग्राम और ब्लॅाग के जरिए अमिताभ अपनी फिल्मों के साथ निजी जिंदगी के भी कई किस्से साझा कर रहे हैं।  उन्होंने अपनी पुरानी फिल्मों और तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर की थी। लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन ने नहीं बल्कि उनके बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए पुराने दिनों को याद किया है।अभिषेक बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है वो आज का नहीं ​बल्कि 39 साल पुराना है। इस वीडियो में अभिषेक अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमिताभ और अभिषेक के अलावा श्वेता बच्चन भी दिख रही हैं जिसका परिचय बिग बी किसी इवेंट में करा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ
जूनियर बच्चन ने लिखा, ‘उनके पिता ने ही अपने गानों पर स्टेज शो करने का चलन शुरु किया था। इससे पहले सिर्फ प्ले बैक सिंगर्स ही शोज किया करते थे। मेरे पास ऐसी कई अलग-अलग शहरों से जुड़ी यादें है, जिसके बाद उन्होनें अपने पोस्ट में उन सारी बातों का जिक्र किया है जब वो पापा के साथ उनके शोज में शामिल हुआ करते थे।’

You might also like