अभिभावकों को किया राशन वितरण
सालासर,(दिनेश स्वामी)7 मई। निकटवर्ती गांव भीमसर की राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में सरकार के आदेशानुसार विद्यालय के अभिभावकों को 5 किलो गेहूं, 1 किलो चावल वितरण किया गया। इस उपलक्ष में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार वेदी ने बताया कि जिनको किसी भी प्रकार की सरकार से सहायता प्राप्त नहीं है उनको यह पोषाहार वितरण किया गया है साथ में प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि कोविड-19 संक्रमण से जो बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं उनके लिए विद्यालय अलग से प्रयास करते हुए परिश्रम कर बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ेंगे। पोषाहार वितरण के समय प्रधानाध्यापक सुनील कुमार वेदी, पोषाहार प्रभारी गिरधारी दान चारण तापडिय़ा, स्वयंसेवक रामनिवास मेघवाल, मनोज कुमावत, विष्णु शर्मा खोडां, गणपतराम दूत आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।