बाईक से टकराई कार, तीन घायल

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)29 मई। निकटवर्ती गांव ठरड़ा के पास से निकलने वाले हाईवे पर एक कार व बाईक की टक्कर हो गई, जिससे बाईक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में विकास प्रजापत, लालचंद प्रजापत, फूला देवी प्रजापत के नाम शामिल हैं। वहीं तीनों मींगणा गांव से सुजानगढ़ की ओर आ रहे थे। बाईक को पीछे से कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद कार चालक राजेश कुमार ही तीनों को घायलावस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

You might also like