क्षेत्र में हुई घटना का सैन समाज में आक्रोष

नवरतन प्रजापत

चूरू (दैनिक नवयत्न ) ।  बीकानेर जिले के गांव में आठवीं कक्षा का पेपर देने गई 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण, रेप और निर्मम हत्या की घटना से सैन समाज में काफी आक्रोष व्याप्त हैं। दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर मंगलवार को सैन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। सैन समाज ने दोषियों को फांसी की सजा देने तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर त्वरित निस्तारण की मांग की है। ज्ञापन में सैन समाज के राजेष रक्षक ने बताया कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। लेकिन सैन समाज की मांग हैं कि प्रकरण में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन जांच पूरी कर जल्द से जल्द चार्जशीट कोर्ट में पेश करे, ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके। सैन समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपए का उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई। सैन समाज ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सैन सेवा समिति अध्यक्ष जगदीष अजाड़ीवाल, किशन चैहान, राजेश रक्षक, निर्मल भाटी, संतोष चांगल, राकेष तंवर, भगवानाराम, निर्मल सैन, दिनेश गहलोत, श्यामसुंदर भाटी, अशोक तंवर, विनोद रक्षक, निरंजन सैन, जयप्रकाष खीची, हीरालाल खीची व कपिल रक्षक सहित सैन समाज के लोग मौजूद थे।

You might also like