निकाय व पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भरी हुंकार

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न)। आगामी नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को  तारानगर कस्बे के ओसवाल पंचायत भवन में विधायक नरेंद्र बुडानिया के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस शहर व देहात कार्यकर्ता की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, वार्ड एवं पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने, चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने व जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन को सशक्त बनाने तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।  विधानसभा प्रभारी रामनिवास बिडोदी ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं और प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाएं।

मुख्य अतिथि तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने कहा कि नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटें तथा कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करें। बैठक का संचालन जीताराम जांदू ने किया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा आगामी नगर निकाय तथा पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान संजय कस्वां, ब्लॉक अध्यक्ष वेदप्रकाश सहारण, मदनलाल पांडिया, मोहरसिंह ज्याणी, विमला कालवा, नगर अध्यक्ष भागीरथ भामी, हरिसिंह बेनिवाल, मानसिंह सैनी, रोहिताश सैनी, सहदेव भाटी, मुंशी खाँ तेली, कुंदन सैनी, दिनेश खंडेलवाल, बाबू हुसैन कुरैशी, जुगलाल बरवड़, असलम भाटी, मा. प्रताप मेघवाल, पन्नालाल कस्वा, संतलाल नाई, पप्पू गोस्वामी, विनोद व्यास, सुरजीत वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like