हथियार सप्लाई करने के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

निसं 

खेतड़ी (नवयत्न)। खेतड़ी पुलिस ने देर शाम को हथियार सप्लाई करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि 18 जनवरी को सक्रिय अपराधियो, अवैध कारोबारियो, एचएस की चैकिंग व धरपकड तथा एरिया डोमीनेशन अभियान के तहत थाना खेतडी थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी सुनिल उर्फ अनिल के रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान निवास स्थान से 28 जिंदा कारतुस मिलने पर सहयोगी विक्रम गुर्जर को मौके पर ही गिरफतार किया गया था। एचएस सुनिल उर्फ अनिल के वक्त घटना से फरार होने पर थाना पर मामला दर्ज किया गया। घटना मे वांछित मुल्जिम सुनिल उर्फ अनिल को पुर्व मे गिरफतार किया जा चुका है। जिससे पुछताछ करने पर 28 जिंदा कारतूस आरोपी सोमदत्त से लिया जाना बताया। हथियार सप्लाई करने के मामले में फरार आरोपी सोमदत की तलाश के लिए टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा आरोपी के रिश्तेदारीयों व सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने खैरोली हरियाणा निवासी सोमदत्त पुत्र हजारीलाल को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई धुडसिंह, एचसी महेश, कांस्टेबल अनिल, महिपाल, योगेश कुमार आदि शामिल थे ‌।

You might also like