अवैध खनन के मामले में 2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

निसं
जयपुर (नवयत्न) । चाकसू थाना पुलिस ने अवैध खनन व खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी अशोक कुमार मीणा (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना रवन्ना पत्थरों से भरे डंपर की बोलेरो से एस्कॉर्टिंग कर रहा था और वारदात के बाद फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार 1 अगस्त को बिना रवन्ना अवैध पत्थरों से भरा डंपर पकड़ा गया था। जांच में सामने आया कि ममतेश मीणा और अशोक कुमार मीणा बोलेरो से डंपर की एस्कॉर्टिंग कर रहे थे। पुलिस ने डंपर और बोलेरो जब्त कर दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
फरार अशोक पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने 14 अगस्त को सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में थानाधिकारी मनोहर लाल के नेतृत्व में हुई।

You might also like