नशे के लिए चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

निसं
जयपुर (नवयत्न) । हरमाड़ा थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर मैरिज गार्डन से चोरी की गई एसी बरामद की है। आरोपी दिन में बंद मकानों, दुकानों और गार्डनों की रेकी करता और रात में वारदात को अंजाम देता था। चोरी का सामान ओने-पौने दामों में बेचकर रकम नशे और शराब में खर्च कर देता था।
पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को बालाजी पैराडाइज मैरिज गार्डन के देखभालकर्ता सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वहां से दो एसी, चार नोजल और वायर का बंडल चोरी हो गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी राहुल कुमार शाह (25) निवासी जेएस कॉलोनी, विश्वकर्मा को माचड़ा रोड स्थित लोहा मंडी श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक एसी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी के नशे का आदी होने और नशे के खर्च के लिए चोरी करने की बात सामने आई है। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

You might also like