जिला परिवहन विभाग व राजस्थान पथ परिवहन निगम आगार की कार्रवाई ,दो बसों को किया सीज
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न ) । जिला परिवहन विभाग व राजस्थान पथ परिवहन निगम आगार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दो बसों को सीज किया गया। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने बताया कि एक बस संचालक की एक बस कई दिनों से राजस्थान रोडवेज की एक बस के आगे निजी बस रुट के समय पर आकर सवारियों को लेकर चला जाता है। उन्होंने बताया कि निजी बस रोडवेज बस से 10 मिनट पहले ही आकर खड़ी हो जाती है। जब रोडवेज की बस आती है, तब निजी बस का चालक बस में सवारियों को लेकर चला जाता है। जिसके कारण आज रोडवेज विभाग व जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। उन्होंने ने बताया कि उसी बस संचालक की एक निजी बस नोहर भादरा रुट पर चलती है, जो कई दिनों से नेशनल हाइवे 52 पर चल रही थी। उस बस को भी सीज किया गया। दो बसों को सीज किया गया है।