आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन में आदर्श कृषि प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । श्री आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन में रविवार को ‘आदर्श कृषि प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। समारोह में JET-2026 में चयनित 20 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को साफा, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में प्रियंका रायका, संदीप ढाका, खुशी सैनी, सुनील सारण, कोमल पुजारी, मोनिका गोदारा, महिपाल दईया, सावनी जोशी, डिम्पल जांगिड़, अनिल सारण, नीतू मुंडे, किशन दास, वर्षा कंवर, श्यामलाल, सुमित भाभू, आरती सारण, श्रीकृष्ण सिद्ध, लोकेश, जयप्रकाश नाई और बंटी बारूपाल शामिल रहे।
समारोह में पूर्व सरपंच धनपत दईया, कृषि पर्यवेक्षक भवानीशंकर शर्मा, अभिमन्यु लाटा, प्रधानाचार्य राधेश्याम बढ़ाढरा, प्राचार्य मनीषा वर्मा तथा कृष्णा कौशिक ने चयनित विद्यार्थियों का साफा, दुपट्टा एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व सरपंच धनपत दईया ने की। मुख्य अतिथि कृषि पर्यवेक्षक भवानीशंकर शर्मा एवं डॉ. अमित शर्मा ने अपने संबोधन में चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एग्रीकल्चर फैकल्टी के हेड मुखराम देडु ने कृषि संकाय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि कृषि आज का भविष्य है और आदर्श की प्रतिभाएं हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
संस्थान के निदेशक गिरीश लाटा ने कहा कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था और विकास की धड़कन है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में असीमित संभावनाओं को देखते हुए संस्थान में नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय टीम आदर्श के समर्पण और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम को देते हुए उन्हें कृषि अनुसंधान तथा नई तकनीकों के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में संस्थान के पूर्व विद्यार्थी मोहम्मद यूनुस को प्री-पीजी एग्जाम में राज्य स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त करने पर ‘आदर्श गौरव सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजेंद्र ढाका, मुखराम सारण, गोगराज सारण, पृथ्वी सिंह, परमेश्वर लाल, गिरधारी लाल सिद्ध, रेंवतराम बारूपाल, जय देवी, कविता, नारायण लाटा, मनीषा गौड़, सुनीता शर्मा, रामकुमार, प्रताप सिंह, दीपचंद, हरिकिशन सिद्ध, विशाल महर्षि, राहुल बाकोलिया, अजय शर्मा, कपिल सारस्वत, पवन पारीक, राधाकृष्ण स्वामी, रामअवतार पारीक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुखराम देडु एवं हरिकिशन सिद्ध ने किया तथा समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।