एडीईओं मनीष चाहर को पितृ शोक

मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)21 मई। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मनीष चाहर के पिता विजय कुमार चाहर का आज सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। दाह संस्कार उनके पैतृक गांव बास घासीराम में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए किया गया।

वे स्वयं सेवानिवृत शिक्षक थे उनकी पत्नी भी शिक्षिका रही है। उनकी पुत्री गरिमा चाहर जटिया स्कूल बिसाऊ की प्रिंसिपल है। वे स्वतन्त्रता सेनानी व समाज सुधारक चौधरी घासीराम के पौत्र व सेवानिवृत उप जिला शिक्षा अधिकारी बीरबल सिंह चाहर के पुत्र थे। अपने दादा चौधरी घासीराम की तरह विजयकुमार भी सेवानिवृति पश्चात समाज सेवा को ही समर्पित रहे। वे सामाजिक बुराइयों व कुप्रथाओं के उन्मूलन व शिक्षा के प्रसार में जीवन भर लगे रहे।

मंडावा विधायक रीटा चौधरी, घासीराम पूनिया, सुरेंद्र शेखावत, मनफूल श्योराण, सज्जन मिश्रा, बिसाऊ चेयरमैन मुस्ताक खान, सलीम सीगड़ी, सुशील खीचड़, एडीईओं कमलेश तेतरवाल, शीशराम बुगालिया, सुनील तिलोटिया, मनोज सुंडा, किरोड़ी सरपंच, राजेश कुलहरि भारत गैस, विशम्भर पुनिया, नरेंद्र पुनिया, सचिदानंद बेनीवाल, रामकरण सिंह चाहर निराधनू, महबूब खां मास्टर गांगियासर ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

You might also like