एमजेडी महाविद्यालय में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अंचल के विद्यार्थियों के लिए खुश खबर ये है कि अब वे उपखण्ड के सबसे बडे राजकीय महाविद्यालय माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्राप्त कर सकेगें। जिसके लिए राज्य सरकार एवं आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान की पहल पर प्रदेश के चुनिन्दा महाविद्यालयों में रोजगारपरक कोर्स प्रारम्भ किये जा रहे हैं, जिसके क्रम में माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में भी विभिन्न कोर्स शुरू किये जा रहे हैं जिससे विद्यार्थी अब स्नातक डिग्री के साथ ही कौशल आधारित परीक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेगें। यह अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत संचालित तीन वर्षिय स्नातक डिग्री कोर्स है।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सत्यवती बुडानियां ने बताया कि बी.कॉम में बैंकिग फाइनेंषियल सर्विसेज एवं इन्ष्योरेंस (बीएफएसआई) कोर्स गत सत्र से महाविद्यालय में चल रहा है जिसमें विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के तहत विद्यार्थियों को डिग्री के साथ प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। महाविद्यालय में शुरू किये गये कोर्स में स्नातक डिग्री के साथ प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी महाविद्यालय में अध्ययन करने के पश्चात् अन्तिम वर्ष में औद्योगिक कम्पनियों में इन्टरर्नशिप करने पर शिक्षण के साथ-साथ 12300/- रू. प्रतिमाह स्टाइपेंड प्राप्त करने के पात्र होगें। यानि पढाई पूरी होते होते विद्यार्थी के पास एक वर्ष का कम्पनी का अनुभव व रोजगार दोनों होगें। प्राचार्य ने बताया कि आने वाले समय मे बी.ए. (कला) संकाय में क्रिएटिव राइटिंग अंग्रेजी व बी.एससी. (विज्ञान) में हैल्थ केयर मैनेजमेंट जैसे रोजगारपरक कोर्स शुरू किये जायेगें। ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कौषल विकास के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करेगें।
एईडीपी नोडल प्रभारी प्रो. अंकिता चौधरी ने बताया कि यह कोर्स बाहरवीं पास विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय का कोई भी विद्यार्थी कर सकता है। यह कोर्स यू.जी.सी. द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा इसकी फीस सामान्य पाठ्यक्रम जैसी है। किसी भी संकाय में प्रवेश लेने के पश्चात् भी विद्यार्थी इस कोर्स में आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन की अन्तिम दिनांक 22.05.2026 है। एईडीपी प्रभारी ने बताया कि राज्य सरकार एवं आयुक्तालय, कॉलेज षिक्षा की ओर से प्रारम्भ किये गये ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।