अजय कुमार अध्यक्ष और राजेंद्र सिंह मंत्री बने

निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। कस्बे के चांदमारी स्थित संस्कृत स्कूल परिसर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की खंड साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में खंड पालक ललित कुमार शर्मा ने खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें अजय कुमार को खंड अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह सिराधना को खंड मंत्री, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष, विजेश कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोमल सोनी को महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद शेष कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोज गुर्जर, महिला मंत्री पूनम शर्मा, अध्यापक सदस्य सुरेश मुक्कड, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य रोहिताश्व कुमावत, प्राध्यापक सदस्य लालू प्रसाद छावड़ी, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा, संस्कृत शिक्षक सदस्य देवदत्त जांगिड़, महिला शिक्षक प्रतिनिधि शशिकला चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य रमेश सैनी, प्रबोधक सदस्य महावीर प्रजापत, शारीरिक शिक्षक सदस्य धर्मवीर और पंचायत शिक्षक सदस्य महावीर को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ अध्यापक सदस्य शिव कुमार शर्मा ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, शिक्षक हितों के संरक्षण और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विचार रखे। नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार ने शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और शिक्षक समाज के हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। संचालन राजेंद्र सिंह ने किया।

You might also like