आपसी सौहार्द और एकता की मिसाल है राजस्थान: खत्री
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । रविवार को मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के परिवार में आयोजित भव्य रिसेप्शन समारोह में देशभर की राजनीतिक और उद्योग जगत की कई हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली। यह आयोजन डीडवाना-कुचामन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के भतीजे फरीन व समीर गैसावत के विवाह उपलक्ष्य में मकराना के हसीना गार्डन में रखा गया।
समारोह में देशभर से पहुंचे विशिष्ट अतिथियों ने नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में आपसी सौहार्द और राजनीतिक एकजुटता की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर डीयू पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री ने राजस्थान के भाईचारे और आपसी सांप्रदायिक सौहार्द की प्रशंसा करते हुए युवाओं से इस संस्कृति को बनाए रखने की अपील की। एनएसयूआई नागौर जिला अध्यक्ष समीर खान टीम के नेतृत्व में खत्री का राजस्थान के मार्बल नगरी पधारने पर साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, दिल्ली यूनिवर्सिटी पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री, राजस्थान यूनिवर्सिटी अध्यक्ष निर्मल चौधरी, एनएसयूआई नागौर जिला अध्यक्ष समीर खान, मदरसा बोर्ड पूर्व अध्यक्ष एमडी चोपदार, महासचिव अब्दुल वहीद लीलगर, जिला उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ तालीम सिसोदिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष डीडवाना रामनिवास गोयल सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।