नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी परमा चौधरी का अभिभाषक संघ द्वारा स्वागत

निसं
पिलानी (नवयत्न) । पिलानी न्यायालय में नवनियुक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति परमा चौधरी का अभिभाषक संघ पिलानी की तरफ़ से स्वागत किया गया l अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजकुमार लाम्बा ने बताया कि न्यायिक अधिकारी श्रीमती परमा चौधरी की प्रथम नियुक्ति न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर न्यायालय पिलानी में हुई है l जिस उपलक्ष्य पर अभिभाषक संघ पिलानी की ओर से बार अध्यक्ष राजकुमार लांबा द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया l लाम्बा ने बताया कि न्यायालय परिसर पिलानी में दोनों न्यायालयों में न्यायिक अधिकारी लगा दिए गए हैं l जिससे आम जनता को न्याय की उम्मीद है l ओर न्यायिक अधिकारियों से भी उम्मीद है कि आम जन की न्यायालयों में चल रही पत्रावलियों में पत्रावलियों पर उपस्थित साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष सुनवाई कर न्याय करेंगे l स्वागत समारोह के इस अवसर पर अभिभाषक संघ के समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे l

You might also like