अज्ञात व्यक्ति को पहुंचाया अपना घर आश्रम

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय रेलवे स्टेशन के सामने मिले अज्ञात व्यक्ति को अपना घर आश्रम पहुँचाया गया है। टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार ने बताया कि 17 मई को बेसुध अवस्था में मिले व्यक्ति की 5 दिन बाद भी पहचान नहीं होने पर एम्बुलेंस चालक विनोद सैन के सहयोग से अपना घर आश्रम रतनगढ़ पहुंचा दिया गया है। वहा संचालक डॉ विजय गोयल, कुलदीप व्यास को सौंपा गया। डॉ विजय गोयल ने बताया कि अपना घर आश्रम में ऐसे अहसाय लोगों को प्रभुजी का नाम दिया गया है तथा उनकी सेवा की जाती है। स्वर्णकार ने बताया कि अस्पताल स्टाफ तथा पुलिस और टीम के काफी प्रयासों के बाद भी उक्त व्यक्ति की कोई पहचान नहीं हो पायी।

You might also like