अनीता राजेश धाभाई की तरफ से बेज़ुबान पक्षियों के लिए 20 नग परिंडे लगाए

झुंझुनू,(अश्वनी शर्मा)13 मई । मुकुंदगढ़ के निकटवर्ती ग्राम घोड़ीवारा कलां में नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा की प्रेणना से टीम अनीता राजेश धाभाई की तरफ से बेज़ुबान पक्षियों के लिए 20 नग परिंडे लगाए गए ओर गरीबो को 15 किट राशन बांटा गया परिंडे ग्राम के आम चौक, आयुर्वेद अस्पताल, सरकारी स्कूल, उप स्वास्थ्य केंद्र, घायलो का बास, मेलडी माता मंदिर, मस्जिद के अंदर, गुंसाई दादा मंदिर ओर मीणो का मोहल्ला आदि जगह लगाए गए। इस कार्य में टीम के सदस्य राजेश धाभाई, नदीम घोड़ीवारा, विजेंद्र कुमावत, जयवीर शेखावत, एडवोकेट योगेंद्र शेखावत, अशरफ, संत कुमार ख्यालिया, कुलदीप मीणा, हरिराम मीणा, मनोज मीणा, महेंद्र चावला, संजय गरवा, राजु लोहार. आकाश गुर्जर संदीप मीणा, ओंकार सिंह ख्यालिया राजवीर शेखावत अंकित शर्मा आदि का सहयोग रहा ।

You might also like