अंजनी माता मंदिर के पुजारी का निधन

सालासर,(दिनेश स्वामी)30 मई। कस्बे में स्थित अंजनी माता मंदिर के पुजारी श्याम सुन्दर पारीक की ह्दय गति रूकने से शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। 63 वर्षीय पारीक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अपने सौम्य सरल स्वभाव के धनी पारीक के निधन का समाचार सुनते ही कस्बे में शोक की लहर फैल गई।

You might also like