तेजाजी मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपए व सामग्री देने की घोषणा
अशोक राईका
झुंझुनू (नवयत्न) । क्यामसर में निर्माणाधीन तेजाजी महाराज मंदिर के लिए 51 हजार रुपए नकद और निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर तेजा भक्त एवं गढ़वाल इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर अशोक गढ़वाल का राष्ट्रीय जाट महासंघ ने सम्मान किया। महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोयल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, ब्लॉक प्रभारी सुभाषचंद्र पूनियां तथा ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजलाल लोयल ने अशोक गढ़वाल का साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि जनसहयोग से क्यामसर में तेजाजी महाराज का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है। प्रस्तावित मंदिर का शिखर 165 फीट ऊंचा होगा, जिसे देश के सबसे ऊंचे तेजाजी मंदिरों में शामिल करने का लक्ष्य है। मंदिर निर्माण में समाज के लोगों का तन, मन और धन से लगातार सहयोग मिल रहा है।