स्वर्णकार समाज सेवा समिति के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
निलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न)। स्वर्णकार समाज सेवा समिति के वार्षिक चुनाव रविवार, 12 अप्रैल को नेपालियों के मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित इन चुनावों में एडवोकेट राम अवतार कड़ेल ने चुनाव अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से शिवकुमार सोनी (तुणगर) को अध्यक्ष, विश्वनाथ सोनी (तुणगर) को सचिव तथा किशोर रोडा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। ये चुनाव दोपहर 3 बजे मंदिर प्रांगण में निर्विरोध सम्पन्न हुए, जिनमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चयन किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि वे शीघ्र ही अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा करेंगे तथा प्रथम बैठक में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध जनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में एडवोकेट रामअवतार सोनी, डॉ. रामनिवास सोनी, राजेंद्र डांवर, महेंद्र कड़ेल, गणेश सुनालिया, राजकुमार सुनालिया, विनोद रोडा, नटवर सोनी, आनंद सोनी, रणजीत कड़ेल, श्रवण रोडा, महावीर सुनालिया, संदीप कड़ेल, जोरीमल सोनी, अरविंद सोनी, विनोद सोनी, मनोज सोनी, आशीष सोनी, बाबूलाल डांवर, सोहनलाल सोनी और जितेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे।