ब्राह्मण प्रतिभाओं का भव्य सम्मान, 76 मेधावी विद्यार्थियों को मिला गौरव

जय जांगिड़ 

झुंझुनू (नवयत्न)। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को पीरु सिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सत्र 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले ब्राह्मण समाज के 76 होनहार एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला समाज है और इसमें प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को उनकी योग्यता और अभिरुचि के अनुसार अवसर मिलना चाहिए। विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

अति विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वे अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और संस्था समाज के उत्थान व सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

कार्यक्रम में वि फा संरक्षक राजेंद्र जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आशा शर्मा, कार्यक्रम सह-संयोजक राकेश सहल तथा दाधीच सेवा समिति के जिलाध्यक्ष रामनिवास दाधीच भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 

स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया ने दिया, जबकि संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री विकास पुरोहित ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद सत्यनारायण शर्मा ने किया।

 

इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली 76 प्रतिभाओं को माला, दुपट्टा, गोल्ड मेडल, साफा, टी-शर्ट, वि फा बैज एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ब्राह्मण समाज के पत्रकारों एवं संस्था प्रधानों का भी सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम में श्यामसुन्दर दाधीच, रमेश चौमाल, मनोज दाधीच, विकास शर्मा, अशोक हिसारिया, एडवोकेट नीरज शर्मा, एडवोकेट अनुपम शर्मा, एडवोकेट सुशील जोशी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, शहर अध्यक्ष अमित पांडेय, चंद्र प्रकाश जोशी, राजवीर शर्मा, अनिल मिश्रा, राजकुमार सहल, राजदीप महर्षी, वि फा महिला जिलाध्यक्ष ममता शर्मा, डॉ. विद्या पुरोहित, पूनम शर्मा, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. शशी मरोलिया, एडवोकेट अंजू शर्मा, सुमित्रा चौबे, अनीता महमिया, सुमन शर्मा, पुरुषोत्तम खाजपुरिया, सीए रविन्द्र मरोलिया, अमृतलाल जोशी, अशोक जोशी, योगेश कलावतिया, संजय शर्मा, रामगोपाल शर्मा बीएमएस, अनीश बॉबी पुरोहित, गोपी पुरोहित सहित सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

You might also like