अनुपम खेर ने लिखा- हम यूं ही सबसे अच्छे नहीं हैं

मुंबई. अनुपम खेर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारतीय सेना का एक अधिकारी, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहा है। अधिकारी ने कोविड-19 की स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए गए कामों की तारीफ की। इस वीडियो को अनुपम ने हाल के दिनों का सबसे प्रेरक वीडियो बताया। वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘मोटिवेशनल वीडियो ऐसे ही नहीं हम सबसे अच्छे हैं। ये कोविड 19 के समय के दौरान मेरे देखे हुए सबसे प्रेरणादायक वीडियो में से एक है। जिसमें भारतीय सेना का एक अधिकारी हमारी पुलिस और होमगार्ड के जवानों द्वारा किए गए कामों की सराहना कर रहा है।

 

You might also like