हेलमेट बांटकर की यातायात नियमों का पालन करने की अपील
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर के उप पुलिस अधीक्षक रोहित सांखला की प्रेरणा से कस्बे के सेवानिवृत्त अध्यापक देवरतन चारण के सौजन्य से थानाधिकारी सीआई पुष्पेंद्र सिँह चारण ने साहवा सर्किल पर दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। सीआई पुष्पेन्द्र सिंह ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए और यातायात नियमों की पालना करने की अपील की एवं कहा कि दुर्घटना से बचने के लिए दुपहिया वाहन पर सफर करते समय हमेशा हेलमेट पहनें। यह आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क हादसों में सिर में चोट लगने से मौत होती है, जिसे हेलमेट पहनकर रोका जा सकता है। सीआई पुष्पेन्द्रसिंह ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा।
इस मौके पर एएसआई राजूसिंह, हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार, भैरूसिंह, कांस्टेबल राजू नायक, चालक अजीत सिंह, राकेश, रणवीर सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।