आगामी निकाय चुनावों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की है। पुलिस उप अधीक्षक गौरव के निर्देशन व एसएचओ रामसिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार सांय पुलिस जाब्ता व क्यूआरटी टीम ने कस्बे का जायजा लिया तथा शहरवासियों से चुनाव के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने पुलिस थाना से शुरू कर पुराना बस स्टैंड, मैन बाजार, स्टेशन रोड, अनाज मंडी, चिड़ावा रोड़ होते हुए पैदल मार्च निकाला।