महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नवीन तारानगर में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

सुभाष वर्मा

तारानगर ( नवयत्न) । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नवीन तारानगर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय के संस्थाप्रधान डॉ. अशोक जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 14 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। अभिभावकों की सुविधा के लिए विद्यालय परिसर में ही निशुल्क ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि सभी अभिभावक आसानी से आवेदन कर सकें।

प्राप्त आवेदनों में से विद्यार्थियों का चयन 25 मार्च 2026 को ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

संस्थाप्रधान डॉ. जांगिड़ ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, क्योंकि विद्यालय में सीटों की संख्या सीमित है।

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नवीन तारानगर में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल, सह-शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

You might also like